चौथे वनडे में खेल सकता है टीम इंडिया का यह खिलाड़ी, विराट ने दिए संकेत
नॉर्थ साउंड (एंटीगुआ)। वेस्टइंडीज के साथ पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती तीन एकदिवसीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुलने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे और तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी। तीसरे वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आए। इसी के साथ उन्होंने इशारा किया कि आने वाले दो एकदिवसीय मैच के लिए टीम में बदलाव किया जा सकता है। प्लेइंग इलेवन में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा जिन्हें अभी सीरीज में मौका नहीं मिला है।
विराट का इशारा, टीम हो सकता है बदलाव
रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक और मोहम्मद शमी को अभी मौका नहीं मिला है, हालांकि वो टीम में हैं। कोहली ने कहा कि हम जरूरी बदलाव को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। कोहली ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में बराबर मौका देने की कोशिश होगी। कप्तान विराट कोहली मैच में अहम टॉस जीतने को लेकर भी काफी खुश हैं। मुझे लगा कि मैदान में कुछ नमी है, ऐसे में हमने अच्छा टॉस जीता, साथ ही उन्होंने गेंदबाजी भी अच्छी की। ये हमारी अच्छी बैटिंग का ही असर है कि हमने 250 का आंकड़ा हासिल किया।
कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दूसरी पारी में विकेट अच्छा खेल रहा था। गेंदबाजों ने दबाव बनाना शुरू किया और जरूरी समय पर झटकों से हमें जीत में आसानी मिली। सही समय पर विकेट मिलने से हमें कामयाबी मिली है। भारतीय कप्तान ने मैच के बाद हुए समारोह में ये बातें कही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
