नई दिल्ली। आखिरकार जैसे-तैसे करके भारत ने इंडिया-बांग्लादेश सीरीज के तीसरे मैच को जीत लिया लेकिन इस मैच के बाद जो हो रहा है उसने यह बात एकदम से साफ कर दी है कि वाकई में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में कुछ प्राबल्म है।
बुधवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए टीम इंडिया के वनडे के उप-कप्तान विराट कोहली की बातों ने कप्तान धोनी के फैसले पर उंगली उठायी है। कोहली ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों खुद को प्रस्तुत करने में दिक्कत है जिसका असर मैदान पर होता है, जो फैसले लिये गये हैं उससे खेल प्रभावित हुआ और हम हार गये।
तो धोनी-कोहली के कोचों का दावा..ड्रेसिंग रूम में कुछ प्राब्लम है
इससे पहले विराट को कोच राज कुमार शर्मा ने एक टीवी चैनल पर कहा था कि बांग्लादेश से हारना वाकई टीम इंडिया के लिए शर्मनाक हार है, वाकई में जो हो रहा है वो अच्छा नहीं है, खिलाडियों के बीच ताल-मेल सही नहीं है, ड्रेसिंग रूम में कुछ सही नहीं है जिसका असर और प्रेशर टीम पर है और नतीजे में यह शर्मनाक हार मिल रही है।