हेलमेट पहनकर गेंदबाजी करने उतरे एलिस, गेंद सिर पर लगकर गई थी 6 रन के लिए
नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो बाहर बैठे दर्शकों को देखने के लिए मजेदार लगता है लेकिन खेल रहे खिलाडियों के लिए उतना ही ज्यादा खतरनाक भी होता है। कई क्रिकेटर मैच के दाैरान गेंद लगने से जान गंवा चुके हैं। बल्लेबाज को बाउंसर का डर होता है तो फील्डर के लिए किसी तेज शाॅट का अचानक उसकी ओर आने का। हालांकि बल्लेबाज अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनते हैं वहीं पास खड़े फील्डर भी इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गेंदबाज नहीं। गेंदबाज को भी उतना डर रहता है जितना बल्लेबाज व फील्डर को। ऐसे में न्यूजीलैंड में जारी द फोर्ड ट्राॅफी 2019 के टूर्नामेंट में एक गेंदबाज हेलमेट पहनकर गेंदबाजी करने उतरा।

सुरक्षा के लिए पहना हेलमेट
दरअसल, इस टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला कैंटरबरी बनाम नाॅर्थन नाइट के बीच खेला गया। जब नाॅर्थन टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब कैंटरबरी के गेंदबाज एंड्रयू एलिस हेलमेट पहनकर गेंदबाजी करने आए। बल्लेबाज का कोई तेज शाॅट सिर पर ना लगे, इसके लिए एलिस ने हेलमेट पहना। इसी के साथ क्रिकेट में एक नई बहस फिर से छिड़ गई है कि क्या सभी गेंदबाजों को हेलमेट अनिवार्य करना चाहिए। वहीं इसपर एलिस का कहना है कि यह सबसे जरूरी है, क्योंकि सिर एक ऐसी जगह है जहां गेंद लगने से खिलाड़ी की जान जा सकती है।

ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज नहीं
37 वर्षीय एलिस जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 15 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और पांच ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने हेलमेट पहनकर गेंदबाजी करने पर कहा, ''मेरे जैसे लोगों के लिए जो खतरा लेकर गेंदबाजी करते हैं और यॉर्कर गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं। मेरी तरफ से यह शायद एक विवेकपूर्ण कदम। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट और प्लेयर्स एसोसिए को इसपर विचार करना चाहिए।'' एंड्रयू एलिस गेंद से खुद को बचाने के लिए कुछ पाने वाला पहला खिलाड़ी नहीं है। ओटागो गेंदबाज वॉरेन बार्न्स 2017 में न्यूजीलैंड के सुपर स्मैश लीग में कैंटरबरी किंग्स के खिलाफ मैच में अपने चेहरे और सिर की रक्षा करने वाले पहले व्यक्ति थे।

पहले बच चुके हैं बड़े हादसे
बता दें कि एलिस पिछले साल इसी टूर्नामेंट में बड़े हादसे का शिकार होते बचे थे। तब ऑकलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने एंड्रयू इलिस की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाया और गेंद एलिस के सिर पर जा लगी। शाॅट इतना तेज था कि सिर पर लगने के बाद गेंद सीधी 6 रन के लिए चली गई। वो तो शुक्र था कि ऐसी घटना होने पर भी एलिस को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि उस घटना को याद कर एलिस ने इस बार हेलमेट पहनकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
