IPL 2019 : ऋषभ पंत की तूफानी पारी के मुरीद हुए युवराज, तारीफ में कह दी बड़ी बात
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हराकर लीग में शानदार आगाज किया। दिल्ली के लिए जीत के हीरो युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत रहे जिन्होंने 27 गेंद में नाबाद 78 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी को देख मुंबई इंडियंस के लिए 53 रनों की पारी खेलने वाले युवराज सिंह काफी खुश हुए। उन्होंनें पंत की तारीफ करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में एक बड़ा खिलाड़ी साबित होगा।
युवराज ने कहा कि मैं पंत के विश्व कप टीम में चयन के बारे में नहीं कह सकता लेकिन आज उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी उसके लिए सीजन शानदार रहा था। वह टेस्ट मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस उम्र (21 साल) में विदेशी सरजमीं पर दो शतक जड़ना उसके जज्बे को दिखाता है। यह महत्वपूर्ण है कि हम उसे सही तरीके से निखारें और उम्मीद करता हूं कि वह हमारे लिए अगला बड़ा खिलाड़ी होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज कोलिन इनग्राम भी खुश हैं कि पंत पिछले साल के प्रदर्शन को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल मैंने बाहर बैठकर उसे खेलते हुए देखा था और वह उसी फार्म में नजर आ रहा है। यह हमारे लिए बेहतरीन संकेत है कि वह अच्छी फार्म में है क्योंकि वह अपने दिन मैच विजेता है और हमने आज यह देखा। बता दें कि पंत ने अपनी पारी में सात चाैके व इतने ही छक्के शामिल रहे। पंत ने जसप्रीत बुमराह की याॅर्कर पर छ्क्का लगाकर भी सबको हैरान किया था। पंत महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारतीय टीम के अहम विकेटकीपर साबित हो सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
