तो अब भारतीय सेना के लिए काम करेंगे कप्तान धोनी!
बैंगलु्रू। भारत के वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का क्रिकेट के बाद दूसरा प्रेम इंडियन आर्मी ही है, इसलिए अब धोनी भारतीय सेना के लिए खुलकर कुछ करना चाहते हैं। खबर है कि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय सेना से नियमित रूप से जुड़ने का मन बना रहे हैं।
मालूम हो कि कैप्टन कूल नवंबर 2011 से एलिट पैराशूट रेजिमेंट में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर कार्यरत हैं लेकिन लगातार हो रहे क्रिकेट मैचों की वजह से बिजी धोनी इंडियन आर्मी के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे थे ।
लेकिन अब जब धोनी ने टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया है और अब भारत नंवबर से पहले वनडे दौरे पर नहीं जाने वाला है,ऐसे में अभी धोनी के पास वक्त है जो वो इंडियन आर्मी और देश के जवानों को देना चाहते हैं।
कहा जा रहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी लोगों में सेना को लेकर जागरूकता फैलाने वाले प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं, फिलहाल अभी उनके काम को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
