Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वानखेड़े स्‍टेडियम में सचिन तेंदुलकर खेलेंगे अपना आखिरी टेस्‍ट

नई दिल्‍ली। विश्‍व क्रिकेट में अविस्‍मरणीय पहचान बना चुके सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्‍ट खेलने का मैदान तय हो गया है। बीसीसीआई ने आज घोषणा की है कि वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्‍ट मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में 14 से 18 नवंबर तक खेला जाएगा, जो कि सचिन का दो सौवां और आखिरी टेस्‍ट होगा। गौर हो कि सचिन तेंदुलकर ने बोर्ड से गुजारिश की थी कि वह अंतिम मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलना चाहते हैं, जिससे कि उनके दोस्‍त और परिवार के सदस्‍य वहां उपस्थित हो सकें।

सचिन के आखिरी टेस्‍ट में उनकी मां और कोच रमाकांत आचरेकर के आने की उम्‍मीद है। आचरेकर अब 81 वर्ष के हैं, उन्‍होने अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सचिन को आखिरी बार खेलते हुए देखने की इच्‍छा जताई थी। सचिन का 199वां टेस्‍ट कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डेन मैदान पर 6 से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।

सचिन के सन्‍यास पर कुछ पूर्व खिलाडि़यों ने कहा था कि उन्‍होने भारतीय क्रिकेट की इतनी सेवा की है अत: उन्‍हें यादगार विदाई दी जानी चाहिए। सचिन ने वनडे से पिछले साल ही सन्‍यास ले लिया था। दुनिया भर के प्रशंसक भी सचिन को मैदान से ही सन्‍यास लेते हुए देखना चाहते है।

हालांकि सचिन के सन्‍यास पर उनके बचपन के साथी विनोद कांबली ने कहा था कि 'मुझे लगता है कि सचिन को विश्‍वकप जीतने के बाद ही क्रिकेट से सन्‍यास की घोषणा कर देनी चाहिए थी। उन्‍होने यह फैसला लेने में काफी देर कर दी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+