ओलंपिक मशाल दौड़ रद्द नहीं होगी: कलमाडी
नई दिल्ली, 10 अप्रैलः भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने कहा कि बीजिंग ओलंपिक मशाल दौड़ का दिल्ली चरण 17 अप्रैल को पूर्व निर्धारित तरीके से संपन्न किया जाएगा।
राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी(एएनओसीए) की बैठक में भाग लेने बीजिंग पहुंचे कलमाडी नेजानकारी दी, "हम यहां इस विषय पर बात कर रहे हैं कि मशाल को कैसे ले जाया जाए जिससे कि वह देखने में सुंदर लगे।" इससे पूर्व कुछ धावकों द्वारा अपना नाम वापस लिए जाने के बाद मशाल दौड़ पर अटकलें शुरू हो गई थीं।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का मशाल धावक के तौर पर सुरक्षा कारणों से नाम वापस लिए जाने की अफवाहों पर कलमाडी ने टिप्पणी करने से इंकार किया। उन्होंने कहा, "हमने युवा सांसदों को दौड़ में हिस्सा लेने को आमंत्रित किया है।"
आईओए प्रमुख ने मशाल दौड़ में हिस्सा लेने वाले कुछ धावकों के नाम बताए। उन्होंने कहा, "हमने भिन्न क्षेत्रों से पचास व्यक्तियों को न्योता दिया है, लेकिन उनमें से अधिकांश खिलाड़ी हैं।" मशाल लेकर दौड़ने वालों में मिल्खा सिंह, पी. टी. ऊषा, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर शामिल होंगे।
पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी ने दौड़ से अपना नाम वापस लेने की आज घोषणा की। कलमाडी ने सूचना दी कि आईओए मशाल दौड़ की दूरी और पुलिस इंतजामों के बारे में मंत्रणा कर रही है। इधर पुलिस अधिकारियों ने आज घोषित किया कि राष्ट्रीय राजधानी में तिब्बतियों के आगमन पर रोक लगा दी गई है लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इस पर कैसे अमल किया जाएगा।
देश में करीब एक लाख से अधिक तिब्बती शरणार्थी रहते हैं जिनमें से अधिकांश दिल्ली में हैं। गौरतलब है कि लंदन और पेरिस में ओलंपिक मशाल दौड़ के दौरान उठे विरोध को देखते हुए बीजिंग ओलंपिक खेलों से पूर्व इसको रद्द करने की भी आशंका व्यक्त की जा चुकी है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications