
1 जून से 18 जून तक चलेगा मुकाबला
आईसीसी ने आज चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कमेंटेटर की लिस्ट जारी की जिसमें कई दिग्गजों के नाम शामिल है। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 1 जून को होगी जोकि 18 जून तक चलेगी। कमेंटेटर्स की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, न्यूजीलैंड के ब्रैंडम मैक्कुलम, श्रीलंका के कुमार संगाकारा, दक्षिण अफ्रीका के ग्रैम स्मिथ शामिल हैं, जो टीवी पर मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए दिखेंगे।

कई दिग्गज हैं कमेंटेटर की लिस्ट में
इनके अलावा जो बड़े नाम कमेंटेटर की लिस्ट में शामिल हैं उसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, शेन वार्न, माइकल स्लेटर, नासिर हुसैन, माइकल अथर्टन, शॉन पोलाक, संजय मांजरेकर, इयॉन बिशप, रमीज राजा, साइमन डूल और अतहर अली खान हैं। गौरतलब है कि आईसीसी टीवी चैंपियंस ट्रॉफी के सभी 15 मैचों का का लाइव प्रसारण करेगा, जिसमें उसका साथ सनसेट, वाइन सहित कई अन्य सहयोगी साथ देंगे।

34 कैमरे, 6 प्लेयर ट्रैकिंग कैमरा और ड्रोन का होगा इस्तेमाल
चैंपियंस ट्रॉफी में आट टीमें हिस्सा लेंगी, पहला मुकाबला इंग्लैंड का बांग्लादेश के खिलाफ 1 जून को ओवल में होगा। हर मैच को कुल 34 कैमरों के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें 8 अल्ट्रा मोशन हॉक आई कैमरा, स्टंप के फ्रंट और रियर व्यू कैमरा भी शामिल होंगे, इसके अलावा स्पाइडरकैम की भी मदद ली जाएगी। इसके अलावा पहली बार क्रिकेट में 6 प्लेयर ट्रैकिंग कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा 18 जून के मैच में एक खास ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जाएगा जोकि ब्रोडकॉस्ट में मदद करेगा।

कमेंटेटर की लिस्ट
रिकी पोटिंग
कुमार संगाकारा
ग्रीम स्मिथ
ब्रैंडम मैक्कुलम
माइकल अथर्टन
नासिर हुसैन
सौरव गांगुली
संजय मांजरेकर
शॉन पोलाक
माइकल स्लेटर
इयान बिशप
शेन वार्न
साइमन डूल
रमीज राजा
अतहर अली खान


Click it and Unblock the Notifications