कोच नहीं बनाए जाने का 'गम' भुलाने के लिए कनाडा पहुंचे सहवाग?
नई दिल्ली। काफी लंबे 'विवाद' के बाद भारतीय टीम का मुख्य कोच रवि शास्त्री को चुन लिया गया है। भारतीय टीम के मुख्य कोच की रेस में पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी थे। हालांकि कप्तन विराट कोहली की पसंद कहे जाने वाले रवि शास्त्री को भारतीय टीम का मुख्य कोच चुन लिया गया है।
जिसके बाद टीम इंडिया का कोच नहीं बन पाने पर वीरेंद्र सहवाग छुट्टियों पर चले गए हैं। सहवाग ने इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया है। #traveldiaries हैशटैग के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वे कनाडा में मस्ती कर रहे हैं।
कोच न बनाए जाने के गम को भुलाने के लिए विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे सहवाग ने इस 'तकलीफ' को भुलाने का बेहतरीन तरीका ढूंढ निकाला है, और वह छुट्टियां मनाने कनाडा चले गए हैं। सहवाग हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहने के लिए सहवाग सोशल मीडिया पर अपने हर पल के फोटो शेयर करते रहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
