Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

500-1000 नोट बंदी पर इस क्रिकेटर ने किया कमेंट तो पीएम मोदी ने कुछ ऐसे की तारीफ

नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले के बाद देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिले। सोशल मीडिया पर लोगों ने पीएम मोदी के कालाधन के खिलाफ उठाए गए इस सख्त कदम की सराहना की।

500-1000 के नोट बंद होने के बाद गुरुग्राम टोल पर बेहिसाब जाम, अथॉरिटीज ने लिया अहम फैसला

इन्हीं लोगों में एक ऐसा नाम भी था जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेल चुका है और अब टीम इंडिया का कोच है।

जी हां, यहां जिक्र अनिल कुंबले का है। अनिल कुंबले ने मोदी सरकार के 500 और 1000 के नोट बंद करने संबंधी फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए इसका स्वागत किया।

इसके जवाब में नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से अनिल कुंबले के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने अनिल कुंबले को भारत के सबसे चहते क्रिकेटरों में से एक बताया।

पीएम मोदी ने लिखा,'मुझे भारत के सबसे ज्यादा चहेते क्रिकेटर्स में से एक अनिल कुंबले से बधाई मिली। कुंबले वह गेंदबाज थे जिन्होंने कई बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से छकाया है।'

डोनाल्‍ड ट्रंप से हिलेरी क्लिंटन की क्‍यों हुई हार, जानिए यहां असली वजहें

यहां पढ़िए पूरा ट्वीट :

इतना ही नहीं, पीएम मोदी के कालाधन के खिलाफ लिए गए फैसले की टर्बनेटर ​हरभजन सिंह और महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने भी तारीफ की। इन दोनों ने पीएम मोदी के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। इन दोनों के ट्वीट्स को भी पीएम मोदी ने री-ट्वीट किया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+