For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गाले टेस्ट में श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत के साथ टीम इंडिया ने अपने नाम किए ये 5 शानदार रिकॉर्ड

By Amit

कोलंबो। भारत ने गाले में मेजबान श्रीलंका को 304 रनों से हराकर सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। इस मैच में भारत के ओपनर शिखर धवन, चेतेश्वर और कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी अपने डेब्यू मैच में लाजवाब प्रदर्शन कर टेस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। गाले में इस जीत के बाद शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही भारतीय टीम के नाम ये पांच शानदार रिकॉर्ड बने हैं।

विदेश में सबसे बड़ी जीत

विदेश में सबसे बड़ी जीत

गाले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। इस टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 304 रनों से हराया और यह विदेशी जमीं पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 279 रनों से जीत हासिल की थी। वही, 2015 में भारत ने श्रीलंका को 278 रनों से और 1968 में ऑकलैंड में 272 रनों से न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की थी।

धवन का सबसे तेज टेस्ट पारी

धवन का सबसे तेज टेस्ट पारी

ओपनर शिखर धवन भले ही गाले में दोहरे शतक से चूक गए लेकिन यह उनके टेस्ट करियर की सबसे जबरदस्त पारी में से एक हैं। अपने 190 रन की पारी में धवन ने शानदार 31 चौके जड़े और यह अब तक की सबसे तेज टेस्ट पारियों में से एक है। धवन ने पहली पारी में अपना शतक 110 गेंदों में पूरा किया।वहीं, पहली पारी में धवन ने लंच और चाय के बीच 126 रन जोड़ जो इस सत्र में अब तक के सबसे ज्यादा रन है।

आश्विन ने तोड़ा रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड

आश्विन ने तोड़ा रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड

भारत के राइट आर्म ऑफ ब्रेक स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने गाले टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को आउट कर 36 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल, 50 टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के महान गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली के नाम था जो अब अश्विन ने अपने नाम कर लिया हैं। अश्विन अपने 50 टेस्ट में अब तक 279 विकेट ले चुके हैं।

एक पारी में सबसे ज्यादा रन

एक पारी में सबसे ज्यादा रन

श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में धवन और पुजारा की बैटिंग की बदौलत भारतीय टीम ने 399 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। पहली पारी में विदेशी जमीं पर यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 375 रन बनाए थे।

जडेजा का यह अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन

जडेजा का यह अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन

गाले टेस्ट में भारत के स्लो लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 138 रन देकर 6 विकेट लिए और टेस्ट में उनका अब तक का यह सबसे शानदार प्रदर्शन है। इससे पहले 2012-13 में डरबन में जडेजा ने 154 रन पर 6 विकेट लिए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+