मुंबई। आगामी टी-20 विश्वकप व एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का आज ऐलान कर दिया गया है। टीम में तकरीबन वह सभी चेहरे शामिल हैं जिसकी लोगों को उम्मीद थी। सचिन ने बताया कौन दो खिलाड़ी लायेंगे टी-20 विश्वकप
टीम में हरभजन सिंह, पवन नेगी और मोहम्मद शमी को जगह मिली है। बीसीसीआई के सेक्रेटरी ने टीम इंडिया का ऐलान करते हुए कहा कि दोनों ही सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया है।
Senior selection committee meeting to select team for @iccworldt2o and #AsiaCup has begun. @msdhoni @ianuragthakur pic.twitter.com/UbKxBUWrG0
— BCCI (@BCCI) February 5, 2016
टीम इंडिया- रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्या रहाणे, रैना, युवराज सिंह, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमरा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, पवन नेगी, मोहम्मद शमी
Hon.Secretary @ianuragthakur announces the teams for #Asiacup & #WorldT20https://t.co/0s5lxt3y4y
— BCCI (@BCCI) February 5, 2016
टीम में पवन नेगी और मोहम्मद शामी को भी टीम में मौका दिया गया है। ऐसे में जिस तरह से युवराज सिंह और हऱभजन सिंह जिस तरह से टीम में मौका दिया गया है उससे साफ हो गया है कि अनुभव को भी टीम में तरजीह दी गयी है।
मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने कहा कि हम टीम के हालिया प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को चुनने में हमने घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, उनकी फिटनेस पर खास ध्यान दिया है।