Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDVSWI T20: 9 विकेट से जीता वेस्ट इंडीज, भारत की करारी हार

जमैका। भारत-वेस्टइंडीज के बीच एकमात्र टी20 मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें सबीना पार्क मैदान पर आमने-सामने हैं। भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-1 से मात दी, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि टी20 में भी विराट की सेना अपना कमाल दिखाएगी। भारत ने वेस्ट इंडीज को 191 रनों का लक्ष्य दिया। वेस्ट इंडीज ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट से यह मैच जीत लिया और भारत को हार का मुंह देखना पड़ा।

वेस्टइंडीज टीम इस सीरीज में नए कप्तान कार्लोस ब्राथवेट के साथ उतरी। वहीं वनडे में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के हौंसले बुलंद थे, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। भारत के लिए यह टी-20 मैच थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि आज तक टी20 खेल में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल नहीं हुई है। यह परपंरा इस बार भी बरकरार रही और एक बार फिर से वेस्टइंडीज ने भारत को हरा दिया है।

भारत की पारी

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन छठे ओवर में टीम ने लगातार दो विकेट गंवा दिए। कप्तान कोहली ने ताबड़तोड़ 39 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं शिखर धवन 23 रन बनाकर रनआउट हो गए। एक ही ओवर में लगातार दो विकेट झटककर वेस्टइंडीज ने एक बार फिर से मैच में वापसी कर ली है। 10 ओवर के बाद भारत ने 100 रन बना लिए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 138 के पार पहुंच गया। 2 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया का स्कोर 15 ओवर के बाद 140 रन हो गया। अपनी पारी खत्म होने पर भारत ने वेस्ट इंडीज को 191 रनों का लक्ष्य दिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+