Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Champions Trophy 2017: PAK Vs SA: हटके स्‍टाइलिश प्‍लेयर ऑफ द मैच

बर्मिंघम। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी नंबर 1 वनडे टीम दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 219 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की तरह से डेविड मिलर (75 रन, 104 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के नाबाद) को छोड़कर कोई बल्‍लेबाज नहीं चला।

मिलर ने 83 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने कागिसो रबाडा (26) के साथ आठवें विकेट के लिए 44 रनों की अहम साझेदारी करके टीम को 200 के पार पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से 3 विकेट चटकाने वाले हसन अली सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं जुनैद खान और इमाद वसीम ने 2-2 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए, जिनमें से एक कप्तान एबी डिविलियर्स भी हैं।

हसन अली ने आज शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 29वें ओवर की दो गेंदो पर दो लगातार विकेट चटकाए। पहले उन्होंने जेपी ड्यूमिनी को बाबर आजम के हाथों कैच करवाया और फिर अगली ही गेंद पर नए बल्लेबाज वेन पार्नेल को भी शून्य पर बोल्ड किया। हसन अली के इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्‍हें हटके स्‍टाइलिश प्‍लेयर ऑफ द मैच से नवाजा जाए तो गलत नहीं होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+