यूरोपीय ओपन में जीव का शानदार आगाज
एश, केंट (लंदन), 4 जुलाईः ब्रिटिश ओपन में स्थान बनाने के लिए प्रयासरत भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने गुरुवार को यूरोपीय ओपन के पहले दौर में शानदार शुरुआत की।
जीव चार अंडर 68 स्कोर के साथ पहले दौर की समाप्ति के बाद संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। ब्रिटिश ओपन में स्थान बनाने के लिए जीव को यूरोपीय ओपन या फिर अगले सप्ताह होने वाले स्काटिश ओपन के टॉप-5 में स्थान बनाना होगा।
अपने प्रदर्शन के बाद जीव ने कहा, "हालांकि कुल मिलाकर मेरा प्रदर्शन बहुत बढ़िया नहीं रहा, लेकिन मैंने पट बहुत अच्छे लगाए। आगे मैं इससे बेहतर प्रदर्शन की आशा करता हूं।"
इस सत्र में जीव ने यूरोपीय टूर में पहले दौर में हमेशा बेहतरीन आगाज किया है। 18 में से 11 मौकों पर उन्होंने अंडर 68 स्कोर हासिल किया है। हालांकि भारत के अन्य गोल्फर जीव की तरह बढ़िया शुरुआत नहीं कर सके।
ज्योति रंधावा 2 अंडर-74 स्कोर के साथ 89वें स्थान पर रहे, जबकि शिव कपूर 4 अंडर-76 स्कोर के साथ 123वें स्थान पर रहे। भारत के एक अन्य प्रतिभाशाली गोल्फर एसएसपी चौरसिया को भी उस समय निराशा हाथ लगी, जब वह 11 ओवर-83 स्कोर के साथ 155वां स्थान ही हासिल कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications