Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंडिया ओपन सीरीज के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु ने कोरिया की सुंग जी को हराया, पहुंची फाइनल में

नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर इंडिया ओपन बैडमिंटन सुपरसीरीज 2017 के फाइनल में पहुंच गई हैं। नई दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्टस कॉम्पलैक्स में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु ने दक्षिण कोरिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी सुंग जी को 21-18, 14-18, 21-14 से हराया।

कड़े मुकाबले में पीवी सिंधु ने पहला सेट 21-18 से जीता। दूसरे सेट में सुंग ने तगड़ी वापसी की और 21-14 से सेट अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी वापसी की और 21-14 से सेट जीतते हुए मैच भी अपने नाम कर लिया। फाइनल में सिंधु का मुकाबला रियो ओलंपिक फाइनल में उनको हराने वाली स्पेन की खिलाड़ी कौरोलिन मारिन से होगा।

रविवार को सिंधु और मारिन फाइनल में आमने-सामने होंगी। रियो ओलंपिक के फाइनल में मारिन ने ही सिंधु का हरा कर रजत पर संतोष करने के मजबूर किया था। दोनों के बीच रोमांचक फाइनल होने की उम्मीद की जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को क्वार्टफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु ने सायना नेहवाल को सीधे सेटों में 21-16, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+