दुबई। भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। एशिया कप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। दोनों टीमों के बीच दो मैच होने की संभावना है बशर्ते विश्वकप के नॉक आउट मैचों में दोनों टीमें क्वालीफाई करें। भारत श्रीलंका सीरीज का हुआ ऐलान, 9 फरवरी से शुरु होगी सीरीज
फरवरी माह से शुरु हो रहे एशिया कप के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। भारत पाकिस्तान के बीच मैच 27 फरवरी को होगा। एशिया कप का 13वां संस्करण है और इस बार यह टी-20 फार्मेट पर होगा।
एशिया कप में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, हॉककांग, ओमान और यूएई की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मैच बांग्लादेश के मीरपुर में शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जायेंगे।
एशिया कप विश्वकप से कुछ ही दिन पहले खत्म होगा। 6 मार्च को एशिया कप का समापन होगा जबकि विश्वकप 19 मार्च से शुरु होगा।
नये फॉर्मेट के अनुसार 2016 व 2020 में एशिया कप टी-20 फॉर्मेट पर खेला जाएगा जबकि वर्ष 2018 व 2022 में यह वनडे फॉर्मेट पर खेला जाएगा।
एशिया कप टी-20 2016 का शेड्यूल
24 फरवरी- भारत बनाम बांग्लादेश
25 फरवरी- श्रीलंका बनाम क्वालिफायर
26- बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर
27- भारत बनाम पाकिस्तान
28- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
29- पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर
1 मार्च- भारत बनाम श्रीलंका
2 मार्च- बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान
3 मार्च- भारत बनाम क्वालिफायर
4- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
5 मार्च- फाइनल मैच