For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डार्विन T20 क्रिकेट लीग: यहां देखें पूरा शेड्यूल, मैच टाइमिंग, जगह, टीमों की जानकारी

नई दिल्ली: कोरोना से जूझती दुनिया के बीच क्रिकेट में वापसी को लेकर कुछ बेहतर खबरें हाल के दिनों में सुनाई दी हैं। अगर सब कुछ पटरी पर रहा तो इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कोविड-19 की दुनिया में पहली अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सीरीज होने जा रही है। पहला टेस्ट 8 जुलाई से होगा जिसके लिए विंडीज टीम कप्तान जेसन होल्डर की अगुवाई में घोषित भी की जा चुकी है।

इसके अलावा देश के अलग कोनों से विभिन्न टी20 लीगों ने पहले ही क्रिकेट का बिगुल फूंक दिया है। जिसके चलते इस खेल को प्रशंसको को लाइव क्रिकेट देखने को मिलेगा।

CDU टॉप एंड टी 20 (डार्विन टी 20 क्रिकेट लीग) लीग ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट और प्रशंसकों की वापसी को चिह्नित करेगी। 6 से 8 जून के बीच आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में आठ टीमों के बीच शीर्ष सम्मान के लिए भिड़ंत होगी - प्रतियोगिता में सात डार्विन प्रीमियर ग्रेड क्लब और एक आमंत्रण XI शामिल होगी जिसमें उत्तरी क्षेत्र की 'एशिया कप' प्रतियोगिता के खिलाड़ी होंगे।

ये टीमें इस प्रकार हैं-

इनविटेशनल XI
डार्विन XI
पामर्स्टन
Sth डिस्ट्रिक्ट्स
ट्रेसी विलेज
वाराटाह
नाइटक्लिफ
PINT

उत्तरी क्षेत्र क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोएल मॉरिसन ने क्रिकेट के बारे में बताते हुए कहा, "हमारे पास वैश्विक दर्शकों के लिए डार्विन के शानदार शुष्क मौसम को दिखाने का एक अनूठा अवसर है, साथ ही खेल में आई रुकावट के बाद क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाने का भी मौका है, " उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट से बात करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "यह दुनिया भर में सभी के लिए काफी कठिन समय है और हम क्रिकेट समुदाय के लिए कुछ खुशी लाने की उम्मीद कर रहे हैं। हम खुले दिमाग वाले हैं और विश्व क्रिकेट के लिए एक टेस्ट केस बनकर काफी खुश हैं।"

डार्विन टी 20 लीग का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार), स्थान आदि यहां पर देख सकते हैं-

June 6: Cazalys Oval Palmerston vs Darwin 5.30 AM

June 6: MCG 2 Sth Districts vs Tracy Village 5.30 AM

June 6: MCG Waratah vs Nightcliff 5.30 AM

June 6: MCG 1 PINT vs Invitational XI 10.00 AM

June 6: MCG 2 Tracy Village vs Darwin 10.00 AM

June 6: Cazalys Oval Sth Districts vs Palmerston 10.00 AM

June 7: MCG 2 Nightcliff vs Invitational XI 5.30 AM

June 7: MCG 1 Sth Districts vs Darwin 5.30 AM

June 7: Gardens Oval PINT vs Waratah 5.30 AM

June 7: MCG 1 Palmerston vs Tracy Village 10.00 AM

June 7: MCG 2 PINT svs Nightcliff 10.00 AM

June 7: Gardens Oval Waratah vs Invitational XI 10.00 AM

June 8: Semifinal 2 MCG 5.30 AM June 8: Semifinal 1 MCG 5.30 AM

June 8: CDU Top End T20 Final 10.00 AM

Story first published: Friday, June 5, 2020, 13:43 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+