नई दिल्ली। क्रिकेट के दीवानों के लिए मार्च और अप्रैल का महीना जबरदस्त साबित होने वाला है। टी-20 विश्वकप के बाद आईपीएल की अप्रैल के महीने में शुरु हो रहा है। आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। आईपीएल मैच 9 अप्रैल से शुरु हो रहे हैं।
टिकट, टीम और जगह, टी-20 विश्वकप 2016 से जुड़ी हर जानकारी
पहला मैच मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस बार आईपीएल में गुजरात लायंस भी शामिल है जो अपना पहला मैच 11 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेला जाएगा। फाइनल मैच 29 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।