Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने जीता मकाऊ ओपन

मकाऊ। भारतीय बैडमिंटन स्‍टार पीवी सिंधु ने एक बार फिर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रौशन किया है। सिंधु ने मकाऊ ओपन खिताब जीत लिया है। यह इस साल व उनके करियर का दूसरा ग्रांड प्रिक्‍स खिताब है।

सिंधु ने यह खिताब फाइनल मुकाबले में कनाडा की सातवीं वरीय ली मिशेल को 37 मिनट में 21-15, 21-12 से हराकर जीता। इससे पहले सिंधु ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक और फिर मलेशिया ओपन ग्रांड प्रिक्स खिताब जीता था।

जीत के बाद पीवी सिंधु ने कहा कि वो मकाऊ ओपन खिताब को लेकर काफी आश्वस्त थीं। विश्व की 11वीं वरीय खिलाड़ी सिंधु ने कहा, "क्वार्टर फाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराने के बाद मैं समझ गई थी कि अब मेरा फाइनल में पहुंचना तय है। मैंने यह भी सोचा था कि अगर मैं कोई बड़ी गलती नहीं करूंगा तो मेरा खिताब जीतना भी तय है। मैं इस खिताबी जीत से खुश हूं।"

भारतीय टीम के कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि सिंधु ने मकाऊ ओपन के लिए जोरदार तैयारी की थी। बकौल गोपीचंद, "हमने रफ्तार और आक्रमकता को लेकर काफी काम किया था। हमने सिंधु को तैयारियों के मद्देनजर ही चीन ओपन में नहीं खेलने दिया था। इससे हमें उनके साथ तैयारी का अधिक समय मिल सका।"

वर्ष 2013 सिंधु के लिए काफी अच्छा रहा। मलेशिया में ग्रां प्री खिताब जीतने के बाद सिंधु अगस्त में पहली बार विश्व वरीयता क्रम के शीर्ष-10 में पहुंचीं। इसके बाद उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला और फिर उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य जीता।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+