VIDEO: 4 साल के इस मासूम बल्लेबाज की बैटिंग से सचिन तेंदुलकर भी हैं हैरान
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बच्चा ऐसा है जिसने अपने शानदार खेल से क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर तक को हतप्रभ कर दिया। इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।
जिस उम्र में बच्चे मस्ती के मूड में रहते हैं, उसी उम्र में यह चार साल का बच्चा पूरे ध्यान से क्रिकेट खेलता है। यह नन्हा स्टार अपने बेहतरीन खेल की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है।
दिल्ली के रहने वाले इस मासूम का नाम है शायन जमाल। इनकी सिर्फ उम्र ही कम है, हुनर में कोई कमी नहीं।
यही वजह है कि ये स्कूल की अंडर-12 टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।
क्रिकेट की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हाडर्ड पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले इस बच्चे की बल्लेबाजी से क्रिकेट भगवान सचिन तेंदुलकर भी हैरान रह गए थे।
इनका कवर ड्राइव और फॉरवर्ड डिफेंस इतना शानदार है कि जब खेलते हैं तो लगता है कि कोई बहुत अनुभवी क्रिकेटर खेल रहा हो।
शायन के परिजनों की मानें तो उन्होंने क्रिकेट की किसी एकेडमी से ट्रेनिंग नहीं ली है। वह घर में टीवी स्क्रीन पर घंटों तक क्रिकेट देखता रहता है।
तीन साल की उम्र में उसने बल्ला उठाया और फिर टीवी पर देखकर ही क्रिकेटर्स की तरह बैटिंग मूव्स भी सीखता था।
शायन के पिता उसे अगर नेट प्रैक्टिस के लिए नहीं ले जाते तो वह उनके पीछे पड़ जाता था कि उसे ले जाएं।
विराट कोहली शायन के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर हैं आैर वह उनकी तरह ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
