For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पाक ने बांग्लादेश को 70 रनों से हराया

By Staff
ढाका, 9 जूनः तीन देशों की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में आज पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 70 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करती हुई पाकिस्तान की पूरी टीम निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 233 रनों पर सिमट गई।

पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली। उन्होंने 84 गेंदों में ये रन बनाए। मोहम्मद युसूफ से 59 और मिसबाह उल हक ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली। बट्ट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।

बांग्लादेश की ओर से ए. रज्जाक और कपाली ने पाकिस्तान के 3-3 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।जीत के लिए निर्धारित 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का विकेट गिरने का सिलसिला नौवें ओवर में शुरू हुआ और वह अंत तक जारी रहा।

बांग्लादेश की टीम 40 ओवरों की समाप्ति के बाद सात विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी। बारिश के कारण खेल 40 ओवर का कर दिया गया था। पाकिस्तान की ओर से शाहिद आफरीदी ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि वहाब रियाज ने भी 22 रन देकर तीन ही विकेट झटके।

बांग्लादेश की ओर से कप्तान मोहम्मद अशरफल ने 93 गेंदों में सर्वाधिक 56 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+