Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नागपुर टेस्ट: भारतीय बल्‍लेबाजी पर दबाव

नागपुर, 8 नवंबर: भारतीय क्रिकेट टीम ने नागपुर में खेले जा रहे चौथे टेस्‍ट मैच में शनिवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी तो 355 रनों पर समेट दी, लेकिन अगले दो दिनों को देखते हुए मैच को लेकर भारतीय बल्‍लेबाजों पर खासा दबाव है।

दूसरी पारी की शुरुआत के साथ भारत इस समय 86 रनों की बढ़त बनाये हुए है। इस समय सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय शून्‍य रनों के साथ खेल रहे हैं।

शनिवार को मैदान पर उतरी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने दो विकेट पर 189 रन से आगे खेलते हुए बाकी के आठ बल्लेबाज 166 रन जोड़ सके। भारत ने अपनी पहली पारी में सचिन तेंदुलकर के शानदार शतक और सौरव गांगुली के 85 रनों की बदौलत 441 रन बनाए थे।

आस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज रन आउट हुए और दोनों को आउट करने में पहला टेस्ट मैच खेल रहे मुरली विजय ने योगदान दिया। विजय ने मैथ्यू हेडन और माइकल हसी को रन आउट कराया।

साइमन कैटिच ने सबसे अधिक 102 रन बनाए जबकि हसी ने 90 रनों का योगदान दिया। कैटिच ने 189 गेंदों पर नौ चौके लगाए। हसी ने हालांकि काफी सुस्त पारी खेली और 229 गेंदों पर आठ चौके लगाए।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने 80 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 24 रन और कैमरून व्हाइट ने 133 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 46 रनों का योगदान दिया।

माइकल क्लार्क (8), शेन वॉटसन (2), जेसन क्रेजा (5) और मिशेल जानसन (5) ने निराश किया। ब्रेट ली एक रन बनाकर सस्‍ते में निपट गये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+