नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर आपने खिलाड़ियों को जमकर पसीना बहाते हुए देखा है। बाउंड्री पर जाती गेंद को रोकने के लिए जी जान लगाते हुए देखा है। लेकिन इन सब के बीच खिलाड़ियों को अक्सर कुछ ऐसे पलों का भी सामना करना पड़ जाता है जो शर्मिंदगी की वजह बन जाता है।
Video- लोग गेल-गेल चिल्ला रहे थे, और अंपायर उन्हें खींचकर पवेलियन ले गये
क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ी ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर बैठे दर्शक भी ऐसी कई वजहों से शर्मिंदगी की वजह बनते हैं जिनकी खिलाड़ियों को भी उम्मीद नहीं होती। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में जिस तरह से नील मैकेंजी फील्डिंग करते वक्त अपना संतुलन खोते हैं और उनकी पैंट नीचे हो जाती है। ऐसे ही कई मौके क्रिकेट के मैदान के बाहर आते हैं जिसे लेकर खिलाड़ी और वहां मौजूद दर्शक भी ठहाके लगाते हैं।