नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिस तरह से जीते हुए मैच को टीम इंडिया ने गंवा दिया उससे पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने नाराजगी जतायी है। गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया और टीम मैनेंजमेंट को आक्रामक बातचीत के बजाए बेहतर खेल पर ध्यान देने को कहा है।
गावस्कर ने कह कि आक्रामक बातचीत से टीम का प्रदर्शन नहीं सुधर सकता है, इसके लिए टीम को बेहतर खेल दिखाने पर ध्यान देना होगा। गौरतलब है कि शुरुआत से मैच में जिस तरह से टीम इंडिया ने पकड़ को मजबूत बना रखा था। लेकिन दूसरी पारी में पूरी टीम जिस तरह से लड़खड़ायी उसने टीम को शर्मिंदा करने वाली हार की तरफ ढकेल दिया।
गावस्कर ने कहा कि मेरा मानना है कि हमें बेहतर खेल पर ध्यान देना होगा। जिस तरह का खेल हम खेल रहे हैं उससे हमें किसी को सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है। बेहतर खेल के जरिए ही हर सवाल और आलोचना का जवाब दिया जा सकता है। इसके लिए खिलाड़ियों को मैदान पर बेहतर खेल दिखाना होगा।
गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया 63 रनों से हार गयी थी। दूसरी पारी में 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया चौथे दिन सिर्फ 112 रनों पर ढेर हो गयी। रंगना हेरथ ने टीम इंडिया के 7 विकेट चटकाकर श्रीलंका की जीत का रास्ता प्रशस्त किया।