ट्वेंटी-20 विश्व कप : बट्ट और अकमल के नाम दूसरी बड़ी साझेदारी
सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल और ड्वेन स्मिथ के नाम है, जिन्होंने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 145 रन जोड़े थे।
इस क्रम में तीसरा स्थान भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का है। सहवाग और गंभीर ने 2207 में ही श्रीलंका के खिलाफ डरबन में पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े थे।
चौथे स्थान पर एक बार फिर गेल नाम आता है, जिन्होंने 2009 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में अपने साथी आंद्रे फ्लेचर के साथ पहले विकेट के लिए 133 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई थी।
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान और सनत जयसूर्या इस क्रम मे पांचवें स्थान पर हैं। दोनों ने 2009 में नाटिंघम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी करके अपनी टीम को मजबूती प्रदान की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications