क्रिकेट से पिछले साल संन्यास लेने वाले रेयान हैरिस बने आॅस्ट्रेलिया के नए गेंदबाजी कोच
नई दिल्ली। आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को टीम का नया गेंदबाजी कोच बनाया गया है। आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज खेलने वाले हैं और हैरिस इसमें कोच की भूमिका में रहेंगे। उनके अलावा आॅस्ट्रेलिया के क्रिकेट हेड डैरेन लेहमैन और असिस्टेंट कोच डेविड सेकर भी अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।
पढ़ें : कोलंबिया की जेल में फोन और यूएसबी ले जाने वाला जासूस कबूतर
हैरिस की उम्र 36 वर्ष है और उन्होंने 2015 में क्रिकेट के हर एक फॉर्मेट से अलविदा कह दिया था। आॅस्ट्रेलिया के लिए कुल 27 टेस्ट मैच, 21 वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले हैरिस पर अब आॅस्ट्रेलिया की गेंदबाजी को और भी बेहतर करने की जिम्मेदारी है।
पढ़ें : वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कर्टनी वाल्श को बनाया गया बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नया गेंदबाज़ी कोच
27 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत हो रही है। यहां टीम आयरलैंड के खिलाफ 1 वनडे मैच और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैंचों की सीरीज खेलेगी।
रेयान हैरिस ने 113 टेस्ट और 44 वनडे विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा कि कोच बनने से पहले मैं खुद भी सीखूंगा। आगामी सीरीज से तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को बाहर रखा गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
