NZvsIND; 4th ODI: रोहित शर्मा के निशाने पर होंगे ये रिकॉर्ड, धोनी को छोड़ सकते हैं पीछे
नई दिल्ली। हाल के दिनों में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है और मैच दर मैच वह नया रिकॉर्ड बनाते आए हैं। पांच मैच की वनडे सीरीज में भारत ने तीन मैच में जीत हासिल कर 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। 31 जनवरी को सेडॉन पार्क में भारत इस सीरीज का चौथा मैच खेलेगा। चौथे मैच में भारत की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी । विराट कोहली अंतिम दो मैच और टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे। उन्हें बोर्ड ने आराम दिया है।
रोहित खेलेंगे 200वां वनडे:
31 जनवरी का वनडे रोहित शर्मा के लिए खास होने वाला है। रोहित शर्मा इस दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में अपना 200वां वनडे मैच खेलने उतरेंगे। इसके साथ ही वह 200 या इससे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारत के 14वें क्रिकेटर बन जाएंगे। वर्तमान भारतीय टीम में रोहित के अलावा सिर्फ विराट कोहली ने ही 222 वनडे मैच खेले हैं।
रोहित तोड़ सकते हैं धोनी का यह रिकॉर्ड:
रोहित शर्मा बल्लेबाज के तौर पर शानदार रहे ही हैं लेकिन कप्तान के तौर पर भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।आठ मैच में वह बतौर कप्तान उतरे हैं और आठ में से सात मुकाबले में उन्हें जीत हासिल हुई है। जिन आठ मैचों में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की है, उनमें से 7 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है।रोहित के पास मौका होगा कि वह बतौर भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा छक्का अपने नाम कर लें। फिलहाल यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। वह अबतक 215 छक्के लगा चुके हैं। वही रोहित शर्मा ने भी 215 छक्के लगाए हैं। ऐसे में अगर वह सिक्स लगाते हैं तो धोनी को इस मामले में वह पीछे छोड़ देंगे।
गौरतलब है कि भारत पांच मैचों की यह वनडे सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। भारत ने नेपियर में पहला वनडे 8 विकेट से जीता वहीं, बे ओवल में दूसरे वनडे में 90 रन मैच अपने नाम किया और बे ओवल में ही खेले गए तीसरे मैच में भी भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
