Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराया, सीरीज में 1-1 से बराबरी

नागपुर।भारत और इंग्लैंड के बीच केले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। नागपुर में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 रनों से हराकर जीत हासिल की। इस मुकाबले में हीरो रहे जसप्रीत बुमराह और आशीष नेहरा। इन दोनों गेंदबाद की बदौलत टीम इंडिया ने दूसरा वनडे जीत लिया और सीरीज कतो 1-1 की बराबरी पर ला दिया। टीम इंडिया की ओर से आशीष नेहरा ने तीन विकेट, तो जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाकर टीम इंडिया की जीत तय कर दी। कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नेहरा ने 4 ओवर में 28 रन दिए, जबकि बुमराह ने 4 ओवर में 20 रन खर्च किए। नेहरा ने इंग्लैंड को पहला झटका 22 रन पर दिया। सैम बिलिंग्स-जेसन रॉय दिए। इसके बाद अमित मिश्रा ने इयोन मॉर्गन 17 को लौटाया।

इससे पहले टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 145 रनों का लक्ष्य दिया। टीम ने 20 ओवर में 144 रन बनाए। इंग्लैंड की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही, लेकिन टीम ने विकेट बचाए रखा। 15 ओवर बीच जाने के बाद इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं।

शुरुआती ओवर में टीम इंडिया ने तीन विकेट खो दिए। कप्तान कोहली मात्र 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा सुरेश रैना 7 रन बनाकर और युवराज सिंह मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। ओपनर खिलाड़ी केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत करते हुए 50 रन पूरे कर लिये हैं।

गौरतलब हो कि इंग्लैंड ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी इंग्लैंड टीम नागपुर में सीरीज जीतने के इरादे से उतरी है। कानपुर में टीम इंडिया को हराकर मनोवैज्ञानिक बढ़त भी बना ली है।

टीम भारत : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, मनदीप सिंह, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, परवेज रसूल, अमित मिश्रा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जेक बॉल, सैम बिलिंग्स, जॉस बटलर, लियाम डॉसन, जोनी बेयरस्टॉ, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन राय, बेन स्टोक्स और डेविड विली।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+