
टेस्ट मैच से दूर हो रहे थे...
वैसे सच मायने में देखा जाए तो भारतीय क्रिकेट फैंस धवन से इसी तरह की धांसू पारी की उम्मीद टेस्ट मैच में कर रहे थे क्योंकि धवन पर भी वन डे और टी-20 प्लेयर की मुहर लगती जा रही थी और वो टेस्ट मैच से दूर हो रहे थे।

टेस्ट करियर का पांचवां शतक
मालूम हो कि बुधवार को शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया है। धवन ने अपने 100 रन केवल 110 बॉल पर पूरे किए। श्रीलंका के खिलाफ ये उनकी दूसरी सेन्चुरी रही। इत्तेफाक की बाद ये है कि शिखर धवन का पिछला टेस्ट शतक दो साल पहले गॉल में ही श्रीलंका के खिलाफ आया था।

टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर
अपनी पारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुए शिखर धवन ने खुलकर बोला कि उन्हें जब भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किया गया था, तो वह काफी आहत थे लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था कि वो बहुत जल्द ही इस प्रारूप में वापसी कर लेंगे। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ बनाए 190 रन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर है।

वक्त जब करवट लेगा तो मेरा होगा...
धवन ने कहा कि मैंने अपने आप को निराशा से उबारने के लिए दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलनी शुरू कर दी और मैंने वहां खेलने का पूरा मजा लिया। मुझे हमेशा दुखी रहना पसंद नहीं है।

आलोचकों को जवाब दे दिया
मुझे खुश रहना पसंद है और इसलिए मैंन वहां खेल का पूरा लुत्फ उठाया और मैं जानता था कि वक्त जब करवट लेगा तो फिर वह मेरा होगा और आज मैं खुश हूं कि मैंने अपने आलोचकों को जवाब दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications