रऊफ को मोहाली टेस्ट के लिए वीजा मिला
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक रऊफ सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वीजा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। मोहाली टेस्ट मैच 19 दिसंबर से खेला जाना है।
रऊफ ने कहा, "मुझे मोहाली टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने के लिए जरूरी वीजा मिल गया है। मैं सोमवार को नई दिल्ली रवाना हो रहा हूं।"
वीजा संबंधी जटिलताओं के कारण रऊफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अंपायरिंग नहीं कर सके। रऊफ को चेन्नई शहर का वीजा नहीं मिल सका था। आईसीसी ने उनके स्थान पर न्यूजीलैंड के बिली बाउडन को अंपायर नियुक्त किया है।
भारत और पाकिस्तान के नागरिकों को एक दूसरे के यहां आने-जाने के लिए शहर विशेष के वीजा की जरूरत होती है।
भारत-इंग्लैंड श्रंखला के मद्देनजर रऊफ ने मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरू का वीजा हासिल कर लिया था लेकिन मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के बाद मैच मुंबई और अहमदाबाद में नहीं कराए जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications