Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो ओलंपिक: दत्त के बाद गंभीर को भी नही भाया सलमान का ब्रांड एंबेसडर बनना

मुंबई। फिल्म स्टार सलमान खान को रियो ओलंपिक में भारत का सद्भावना दूत बनाया गया है जिसको लेकर काफी विवाद पैदा हो गया है। पहलवान योगेश्वकर दत्त के बाद अब इस मुद्दे पर अपनी असहमति जताई है आईपीएल के केकेआर टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने।

गंभीर ने कहा कि खिलाड़ी को किसी प्रचार की जरूरत नहीं होती है, उसका हर काम देश के लिए होता है ऐसे में रियो ओलंपिक का सद्भावना दूत ऐसे व्यक्ति को होना चाहिए जो वाकई में उस पृष्ठभूमि का हो और मेरी नजर में तो इस काम के लिए अभिनव बिंद्रा से अच्छा कोई विकल्प नहीं था।

गंभीर ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारे देश भारत में ना तो खिलाड़ियों की कमी है और ना ही खेल के प्रति प्रेम की, देश में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए काफी कुछ किया है इसलिए ऐसे लोगों को मौका मिलना चाहिए जब खेल के इतर लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी जाती है तो भावनाएं नहीं जुड़ पाती हैं, दुख होता है और खिलाड़ियों को उत्साह नहीं दे पाते हैं।

इसलिए मेरी नजर में बिंद्रा इसके लिए बेस्ट थे मालूम हो कि अभिनव बिंद्रा पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+