Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन बने फब्तियों का निशाना

{image-Harbhajan Singh_02022008.jpg hindi.mykhel.com}मेलबोर्न, 2फरवरीः हरभजन सिंह को भले ही न्यायाधीश जान हैंसन नेनस्लभेदी फिकरे के मामले से बरी कर दिया हो लेकिन आस्ट्रेलियाई जनता की अदालत अब भी उनका पीछा छोड़ने के मूड में नहीं है.

भारत के इस दिग्गज ऑफ स्पिनर को आस्ट्रेलिया के दर्शकों ने आज यहां 20-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान समूचे समय अपनी फब्तियों का निशाना बनाए रखा. हरभजन जब भी गेंद को छूते या इसके नजदीक पहुंचते खचाखच भरे मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद लगभग 85 हजार दर्शक एक स्वर में उन्हें हूट करने लगते.

दोनों टीमों के खिलाडियों ने सिडनी की कडवाहट को भुला कर इस मैच को पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण माहौल में खेला. मैच के बाद हरभजन ने आस्ट्रेलियाई विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट की पीठ दो बार थपथपाई, लेकिन आस्ट्रेलियाई दर्शक अपने खिलाड़ियों से कोई सीख लेने के लिए तैयार नहीं थे.

उन्होंने मैच के दौरान हरभजन को हूट करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दिया.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+