लार्ड्स मैदान पर जसप्रीत बुमराह को मिले 2 बड़े अवाॅर्ड, विराट कोहली रहे खाली हाथ
नई दिल्ली। भारत को आईसीसी विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। लेकिन इससे पहले इंडियन क्रिकेट हीरोज पुरस्कारों के पहले संस्करण में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खास तोहफा मिला है। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन इंग्लैंड के ऐतिहासिक लार्ड्स मैदान पर आईसीसी विश्व कप के पहले मैच से पहले हुआ, जहां बुमराह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज पुरुष अवाॅर्ड और क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवाॅर्ड से नवाजा गया।
विराट कोहली रहे खाली हाथ
बुमराह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। विश्व कप में इस खिलाड़ी से टीम को काफी उम्मीदें हैं। हैरानी वाली बात यह रही कि 'रन मशीन' विराट कोहली के हाथ में कोई भी अवाॅर्ड नहीं आया। इन पुरस्कारों में भारत के वनडे उपकप्तान रोहित शर्मा, और महिला क्रिकेटरों पूनम यादव तथा स्मृति मंधाना को सम्मानित किया गया।
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल को इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया गया। वहीं इस अवार्ड को 1983 आईसीसी विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और संजीव गोयनका पुरस्कार जूरी के सह-अध्यक्ष थे, जिन्होंने जूरी सदस्यों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। पूर्व-भारतीय महिला कप्तान अंजुम चोपड़ा, अयाज मेमन, भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ,जूरी सलाहकार और मोहनदास मेनन भी उपस्थित थे।
जानें किसे काैन सा अवाॅर्ड मिला-
सर्वश्रेष्ठ पुरुष बल्लेबाज- रोहित शर्मा
भारत के प्रमुख टी 20 टूर्नामेंट 2019 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - आंद्रे रसेल
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बनाम भारत 2019 - सैम क्यूरन
क्रिकेटर ऑफ द ईयर - जसप्रीत बुमराह
हीरोज 2019 - युवराज सिंह
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर महिला - राधा यादव
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर पुरुष - मयंक अग्रवाल
सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाज - पूनम यादव
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज पुरुष - जसप्रीत बुमराह
सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज - स्मृति मंधाना
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
