लालबाग के राजा के दर पर पहुंचा क्रिकेट का भगवान, परिवार संग टेका मत्था
मुंबई का सबसे पुराना व लोकप्रिय त्यौहार गणेश चतुर्थी बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक हर कोई गणेश जी से आशीर्वाद लेने में लगा है। सभी गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से करते हैं। इसी क्रम में हर बार की तरह इस बार भी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज सुबह लालबाग के राजा की एक झलक देखने पहुंचे।
सचिन तेंदुलकर यहां लालबाग के राजा यानि गणेश का दर्शन करने पहुंचे। सचिन के साथ उनका पूरा परिवार भी बप्पा के दर्शन के लिए यहां पहुंचा। लालबाग के राजा का दर्शन करते हुए उनके पूरे परिवार की एक तस्वीर भी सामने आई है। फोटो में देखा जा सकता है कि सचिन अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर व बेटी सारा व पत्नी अंजली तेंदुलकर भी उनके साथ हैं।
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर हर साल अपने परिवार के साथ लालबाग के राजा के दर्शन करने जाते हैं। महाराष्ट्र के लालबाग के राजा के दर्शन के लिए हर साल बहुत भीड़ जमा होती है। हर साल करोड़ो रुपये से अधिक का चढ़ाव भक्त अर्पित करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
