लसिथ मलिंगा की हैट्रिक, बनाया कमाल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। अपने एक्शन और हेयर स्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम पर एक शानदार रिकॉर्ड जुड़ गया है। गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने शानदार हैट्रिक लगाकर खास क्लब में शामिल हो गए।

19 वें ओवर में जमाई हैट्रिक
मलिंगा ने बांग्लादेश की पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुश्फिकुर रहीम (15) को बोल्ड किया इसके बाद अगली गेंद पर मशरफे मुर्तजा को जीरो और ओवर की पांचवीं गेंद पर डेब्यू कर रहे मेहदी हसन को भी एलबीडब्ल्यू कर हैट्रिक पूरी की। मलिंगा दुनिया के दूसरे ऐसे बॉलर बन गए हैं, जिन्होंने एकदिवसीय और टी-20, दोनों में हैट्रिक ली है। यह उनकी चौथी अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक है।

टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक लगाने वाले पांचवें गेंदबाज
इसके साथ ही मलिंगा टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक लगाने वाले श्रीलंका के दूसरे और दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए। टी20 इंटरनैशनल में सबसे पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने थी। उन्होंने 16 सितंबर 2007 को पहले वर्ल्ड टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। दूसरी हैट्रिक न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जैकब ओरम ने, तीसरी हैट्रिक न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने ली है। श्रींलका के तिसारा परेरा टी-20 में चौथी और मलिंगा ने पांचवी हैट्रिक ली है।

मलिंगा की हैट्रिक पर शाकिब भारी
मलिंगा की हैट्रिक के बावजूद श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा। मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन के सामने श्रीलंका के बल्लेबाज बेबस नजर आए। बांग्लादेश ने 45 रनों से जीत दर्ज की। मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे, जवाब में श्रीलंकाई टीम 18 ओवरों में 131 रनों पर ही ढेर हो गई। शाकिब अल हसन के मैच में 38 रन और 24 रन पर तीन विकेट के हरफनमौला खेल की बदौलत मैन ऑफ द मैच बने।

बांग्लादेश ने दिखाया दम
बांग्लादेश की जात के साथ ही श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। इससे पहले बांग्लादेश ने श्रीलंका से टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज भी बराबर की थी। तीनों प्रारुपों में श्रीलंका से उसी के घर में सारीज में बराबरी पर रहना बांग्लादेश के लिए राहत भरा प्रदर्शन है। बांग्लादेश के कप्तान ने भी इसे अच्छा बताया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
