क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की तस्वीर पर हंगामा
नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक तस्वीर डाली। उसमें वो और उनकी पत्नी हसीन जहां हैं। शमी के चाहने वालों में से कुछ को हसीन जहां का परिधान अच्छा नहीं लगा और सोशल मीडिया पर लोगों ने इस्लाम और अल्लाह का हवाला देकर इन सबसे बचने की राय दी है। इतना ही नहीं लोगों ने यहां तक लिखा है कि शमी यह बात खुद सुनिश्चित करें कि उनकी पत्नी बिना हिजाब के ना दिखें।
शमी ने यह तस्वीर 25 दिसंबर को पोस्ट की थी। शमी की फोटो पर मोहम्मद बेलाल रिजवी नाम के शख्स ने लिखा है- शर्म आनी चाहिए। मरना है एक दिन। ये मत भूलो। बीवियों को कैसे रखा जाए, अपने साथी क्रिकेटर पठान भाई से सीखो। सलमान अंसारी ने लिखा है - शर्म करो, सर आप एक मुस्लिम हो। बीबी को परदे में रखो और सीखो अमला अली और भी बहुत सारों से। मोहम्मद नौसाथ ने लिख है - मुझे बात पर शक है कि आपकी पत्नी मुस्लिम है या किसी अन्य धर्म से। कृप्या अल्लाह से डरें।
The comments are really really Shameful.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 25, 2016
Support Mohammed Shami fully.
There are much bigger issues in this country. Hope sense prevails. pic.twitter.com/dRJO5WfOgU
हालांकि एक ऐसा वर्ग भी है जो शमी को उनकी तस्वीर के लिए अपना समर्थन दे रहा है। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर लिखा है- टिप्पणियां बेहद शर्मानाक है। मोहम्मद शमी को पूरा समर्थन है। देश में और भी कई बड़े मुद्दे हैं। ट्विटर पर ही पत्रकार बरखा दत्त ने लिखा है- वाकई? क्या ये सच है? यह बहुत ही शर्मनाक है। इसलिए नहीं कि और भी कई बड़े मुद्दे है, बल्कि इसलिए क्योंकि ये किसी का काम नहीं है। सरासर नीच। फेसबुक पर ही शमी की फोटो पर फिरोज शेख ने लिखा है- ये सारे मुस्लिम जो शमी को ज्ञान दे रहे हैं, अगर उनमें वाकई अल्लाह का डर है तो मोबाइल पर नेट यूज करना छोड़ दें क्योंकि पर्दा ना करने पर इसे जो गुनाह होगा, उससे बड़ा गुनाह आप जाहिलों को इस्लाम का मजाक बनाने पर होगा। ये भी पढ़ें: मेरठ में महिला के जनधन खाते में आए 99 करोड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई मदद की गुहार
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
