Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पुलवामा हमला: BCCI की ओर से उठी शहीदों के परिजनों को 5 करोड़ रुपए देने की मांग

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट जगत पुलवामा में हुए भीष्ण आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए एकजुट हो गया है। रविवार को शिखर धवन ने जहां शहीदों के परिजनों के लिए देशवासियों से अपील की है तो वहीं क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित क्लब ने भी अपने स्तर पर पाकिस्तान के लिए खुला विरोध जताया है। ऐसे में बारी अब बीसीसीआई की है। हालांकि अभी क्रिकेट की इस सर्वोच्च संस्था की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

लेकिन अब बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने प्रशासको की समिति यानी सीओए को शहादत पाने वाले वीरों के परिजनों की मदद करने के लिए खत लिखा है। उन्होंने विनोद राय से पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार को 5 करोड़ रुपए की राशि जारी करने की अपील की है। इस बारे में बात करते हुए खन्ना ने कहा कि मैंने सीओए से अनुरोध किया है कि बीसीसीआई को शहीदों के परिवारों की कम से कम 5 करोड़ रुपए की मदद करनी चाहिए।

आपको बता दें कि शिखर धवन, वीरेंद्र सहवाग, विजेंद्र सिंह जैसे आदि जैसे खेल जगत के सितारों ने अपने-अपने स्तर पर शहीदों के परिवारों को सामाजिक-आर्थिक मदद देने की बड़ी घोषनाएं कर दी हैं। सहवाग ने वीरगति को प्राप्त हुए 40 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। वहीं हरियाणा पुलिस में कार्यरत विजेंद्र ने अपना एक महीने का वेतन शहीदों के परिवार के नाम कर दिया है।

Story first published: Sunday, February 17, 2019, 17:12 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+