वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने पर कोच रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का देशभर में जमकर विरोध हो रहा है। देश की कई बड़ी हस्तियां पाकिस्तान के साथ पूरी तरह से खेल संबंध खत्म करने की बात सरकार के सामने रख चुकी हैं। वहीं इग्लैंड में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी मैच ना खेलने की मांग उठ रही है। बीसीसीआई ने भी पाकिस्तान को घेरते हुए आईसीसी से अपील कि है कि पाकिस्तान को विश्व कप का हिस्सा ना बनाया जाए। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी चुप्पी तोड़ते हुए इस गर्माए हुए मामले पर अपना पक्ष रखा।

बोली ये बात
बीसीसीआई के अधिकारियों और प्रशासकों की समिति (सीओए) के सदस्यों के बीच एक विशेष आम बैठक (एसजीएम) में इसपर फैसला होगा कि भारत विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेलेगा या नहीं। शास्त्री ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा कि भारतीय बोर्ड और सरकार जो भी फैसला करेंगे, हम उसके साथ जाएंगे, भले ही इसका मतलब पूरे आईसीसी से हो। शास्त्री के कहने का मतलब है कि यानि कि भारत वर्ल्ड कप नहीं खेलने के लिए भी तैयार है।

सरकार लेगी अंतिम फैसला
शास्त्री ने कहा कि बीसीसीआई और सरकार को अच्छे से पता है कि क्या हो रहा है और क्या नहीं। वे हमें अंतिम कॉल करेंगे। शास्त्री ने कहा, "यह पूरी तरह से बीसीसीआई और सरकार पर छोड़ दिया गया है। उन्हें पता है कि वास्तव में क्या हो रहा है और वे मुझे फोन करके बताएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार पूरे विश्व कप का बहिष्कार करेगी तो शास्त्री ने कहा, "यदि सरकार कहती है कि यह संवेदनशील है तो आपको वर्ल्ड कप खेलने की आवश्यकता नहीं है, मैं अपनी सरकार के फैसले का साथ दूंगा।''

बीसीसीआई नहीं है खेलने को तैयार
गाैरतलब है कि 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में देश ने 40 सीआरपीएफ जवान गंवा दिए। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मुहम्मद ने ली जो पाकिस्तान की गोद में बैठकर इन आतंकी हमलों को अंजाम देता है। भारत का वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ 16 जून को मैनचेस्टर में मुकाबला होना है, लेकिन बीसीसीआई उनके साथ खेलने के लिए अब तैयार नहीं है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब मलिक ने भी कहा कि भारत को पूरा अधिकार है कि वो पाकिस्तान के साथ वर्ल्ड कप में मैच न खेले। उनके देश पर घातक हमला हुआ है। हम इस बात पर बहस नहीं कर सकते। इसके कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर और खेल प्रशंसक पाकिस्तान से खेल से जुड़े सभी रिश्ते तोड़ने की बात कर रहे हैं। बता दें कि हरभजन सिंह, साैरव गांगली और कपिल देव ने पाकिस्तान के साथ मैच ना खेलने की अपील की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
