For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गांगुली ने पूरे किए 6000 टेस्ट रन

By Staff
Sourav-Gangulyकोलकाता, 4 दिसंबरः .बंगाल टाइगर सौरभ गांगुली टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन आज अपनी 46 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. गांगुली अपने 98वें टेस्ट में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं.

पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने इस तरह इस मैच में ईडन गार्डन पर व्यक्तिगत तौर पर दोहरी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने भारत की पहली पारी में शतक बनाकर इस मैदान पर शतक बनाने की अपनी वर्षो पुरानी तमन्ना पूरी कर ली थी और अब उन्होंने 6000 टेस्ट रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है. वह तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंद पर दो रन लेकर जैसे ही अपने 30 के स्कोर पर पहुंचे. उन्होंने 6000 रन पूरे कर लिए.

गांगुली से आगे गुंडप्पा विश्वनाथ (91 टेस्ट 6080 रन), मोहम्मद अजहरुद्दीन (99 टेस्ट 6215 रन), दिलीप वेंगसरकर (116 टेस्ट 6868 रन), राहुल द्रविड (114 टेस्ट 9622 रन), सुनील गावस्कर (125 टेस्ट 10122 रन) और सचिन तेंदुलकर 142 टेस्ट 11289 रन पर हैं.

गांगुली को 6000 टेस्ट रन का आंकड़ा छूने के लिए 132 रन की जरत थी और उन्होंने दोनों पारियों में 102 और 46 रन बना डाले. गांगुली के अब 98 टेस्टों में 41.48 के औसत से 6016 रन हो चुके हैं जिनमें 14 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं.गांगुली इसके अलावा 311 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 41.02 के औसत से 11363 रन बना चुके हैं जिनमें 22 शतक 72 अर्धशतक शामिल हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+