Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूपी के कैबिनेट मंत्री बोले- वर्ल्ड कप में पाक के खिलाफ भारत नहीं खेला तो भुगतना पड़ेगा ये परिणाम

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए बड़े आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का विरोध देशभर में जमकर हो रहा है। वहीं ये भी विवाद जन्म ले उठा है कि इंग्लैंड में होने जा रहे वर्ल्ड कप के दाैरान भारत का पाकिस्तान के साथ मैच नहीं होना चाहिए। दिग्गज क्रिकेटरों ने भी पाकिस्तान के साथ खेल संबंध ना रखने की बात कही। लेकिन इसी बीच इस मामले पर पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का कहना है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच ना खेलें तो इसका दूसरा परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है।

आसान नहीं बहिष्कार करना
चौहान ने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे वैश्विक टूर्नमेंट में पाकिस्तान का बहिष्कार करना आसान नहीं है। यदि वैश्विक टूर्नमेंट में टीम इंडिया ऐसा करती है, तो फिर उसे बैन या जुर्माने जैसे परिणाम भी भुगतने होंगे। उन्होंने कहा, 'वैश्विक टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ न खेला आसान नहीं है क्योंकि इन टूर्नामेंटों के अपने कुछ नियम होते हैं और इनमें कई देश हिस्सा लेते हैं। अगर हम ऐसा करते हैं, तो इसके परिणाम भी हमें भुगतने होंगे। इसके चलते हम पर बैन या जुर्माना भी लगाया जा सकता है। मैं मानता हूं कि सरकार और बीसीसीआई इसे भी ध्यान में रखेंगी।'

बता दें कि सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के बाद देश में पाकिस्तान के प्रति कड़ा रोष है। हमले में 40 जवान शहीद हुए। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मुहम्मद ने ली जो पाकिस्तान की पनाह में जी रहा है। दूसरी ओर क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) समेत देश के कई क्रिकेट संघों ने अपने स्डेडियमों में लगी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीर अपने यहां से हटा ली हैं। भारत का वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाना है।

Story first published: Wednesday, February 20, 2019, 19:53 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+