विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलने से BCCI पर लग सकता है बड़ा बैन!
नई दिल्ली। पुलवामा में हुई आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को चारो ओर से घेरने की तैयारी शूरू कर दी है। कूटनीतिक स्तर के साथ-साथ खेल स्तर पर भी भारत पाक को अलग-थलग करने के लिए तेजी से प्रयासरत है। इसी फेहरिस्त में एक मांग जोरदार तरीके से उठी है कि भारत को आने वाले विश्व कप में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच का बहिष्कार करना चाहिए। इसके लिए बीसीसीआई ने अपनी ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी है। खबर यह भी आई थी कि बीसीसीआई अधिकारियों ने इस बाबत आईसीसी को भेजने के लिए पत्र भी तैयार कर लिया है।
हालांकि ताजा जानकारियों के मुताबिक यह सब इतना आसान नहीं होने जा रहा है और भारत को यह पाक का विश्व कप से बहिष्कार करने का दांव उल्टा भी पड़ सकता है। ऐसा खुद सरकारी सूत्रों का मानना है कि पाकिस्तान का बहिष्कार करने की कोशिश करने के फेर में कहीं भारत ही ना विश्व समुदाय से अलग-थलग पड़ जाए। इतना ही नहीं सूत्रों का यह भी मानना है कि यदि पाकिस्तान के खिलाफ मैच ना खेलने से ना केवल भारत को दो अंकों का नुकसान होगा बल्कि आईसीसी के द्वारा बीसीसीआई के ऊपर बैन तक लगाया जा सकता है।
आपको बता दें कि भारत ने दिल्ली में जारी शूटिंग विश्व कप के लिए पाकिस्तान के दो शूटर्स को वीजा देने में अड़चने दिखाई दी जिसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारत को आगामी ओलंपिक संबंधी आयोजनों की मेजबानी से बैन कर दिया है। इतना ही नहीं इस शूटिंग विश्व कप को ओलंपिक के लिए क्वालिफाईंग दर्जा भी छीन लिया गया है। भारत के लिए यह बड़ा झटका है। ऐसे में सरकारी सूत्रों का मानना है कि हमको जल्द में ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहिए जिससे हमको ही ज्यादा नुकसान झेलना पड़े।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
