शादी के बंधन में बंधे नीतिश राणा, 'गर्लफ्रेंड' साची को बनाया अपनी दुल्हन
नई दिल्ली। आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले धाकड़ बल्लेबाज नीतिश राणा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह के साथ सात फेरे लिए। साची पेशे से आर्किटेक्ट हैं और वह दिल्ली में रहती हैं और दोनों ने पिछले साल सगाई की थी।
केकेआर ने नीतीश की शादी का फोटो ट्वीट करते हुए उन्हें शुभकामना दी है। नीतीश को पिछले सीजन में केकेआर ने तीन करोड़ 40 लाख की कीमत चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया था। उनकी शादी में दिनेश कार्तिक और उनमुक्त चंद भी नजर आए। 25 साल के नीतीश आईपीएल में कोलकाता के अलावा मुंबई इंडियंस टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 30 मैच खेले हैं और 41.04 के औसत से 1765 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नीतीश के नाम 4 शतक दर्ज हैं।
39 लिस्ट ए मैचों में बाएं हाथ के लिए बल्लेबाज ने 38.58 के औसत और 83.05 के स्ट्राइक रेट से 1196 रन बनाए हैं, इसमें एक शतक और आठ अर्धशतक हैं। टी20 मुकाबलों में नीतीश का स्ट्राइक रेट 135.63 का है। उन्होंने 62 टी20 मैचों में 27.31 के औसत से 1393 रन बनाने के अलावा आठ विकेट भी लिए हैं। वहीं उन्होंने अबतक खेले 3 आईपीएल सीजन में 32 मैच खेले हैं, जिसमें 27.44 की औसत से 741 रन दर्ज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
