Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कमज़ोर नहीं हुई है 'दीवार' : सौरव

अपने हाल के प्रदर्शन से आलोचनाएं झेल रहे राहुल द्रविड़ का पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने समर्थन करते हुए कहा है कि दीवार अभी भी मजबूत है.

पूर्व कप्तान ने उन दावों को सिरे से ख़ारिज किया है जिनमें कहा गया है अब 'वॉल" कमज़ोर पड़ रही है. भारतीय टीम में मिस्टर डिपेंडेबल कहे जाने वाले द्रविड़ अपने हालिया प्रदर्शन से आलोचनाएँ झेल रहे हैं.

मुझे पूरा यक़ीन है कि वे जल्द ही एक अच्छा पारी से वापसी करेंगे और अपने आलोचको का मुँह बंद कर देंगे पूर्व कप्तान, सौरव गांगुली

मुझे पूरा यक़ीन है कि वे जल्द ही एक अच्छा पारी से वापसी करेंगे और अपने आलोचको का मुँह बंद कर देंगे

समाचार एजेंसी पीटीआई को ईडन गार्डन में प्रैक्टिस सत्र के बाद दिए एक बयान में गांगुली ने कहा, "राहुल एक महान खिलाड़ी हैं और ये कहना सरासर ग़लत होगा कि उनका करियर समाप्ति पर है."

विदेशों में अपने प्रदर्शन से भारत को कई जीत दिला चुके और 10 हज़ार से ज़्यादा रन बना चुके द्रविड़ ने पिछले दो सालों में खेली गई 48 पारियों में केवल दो शतक और नौ अर्धशतक ही बनाए हैं.

द्रविड़ का हाल का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है. अपनी अंतिम पांच पारियों में उन्होंने केवल 11,11,0,3 और तीन रन ही बनाए हैं.

जल्द वापसी

सौरव गांगुली को उम्मीद है कि राहुल जल्द अपनी खोई फ़ॉर्म हासिल कर लेंगे.

गांगुली ने कहा, "हाल की असफ़लता से राहुल की क़ाबलियत को नहीं आंका जाना चाहिए. मुझे पूरा यक़ीन है कि वे जल्द ही एक अच्छी पारी से वापसी करेंगे और अपने आलोचको का मुँह बंद कर देंगे."

वहीं दूसरी तरफ़ मुंबई में चरमपंथी हमले के बाद भारत और पाक के बीच बने हालात में भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर टिप्पणी न करते हुए गांगुली ने कहा कि ये उनके दायरे से बाहर की बात है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+