Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इमरान खान की तस्वीर हटाने पर बाैखलाया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, दिया ये बयान

नई दिल्ली। भारत के कई क्रिकेट मैदानों से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की तस्वीरें हटाए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाैखला गया है। पीसीबी ने इसे अफसोसजनक माना और अगले महीने दुबई में होने वाली आईसीसी की होने वाली बैठक में इस मुद्दे को उठाने की तैयारी की है। रविवार देर रात जारी बयान में पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान ने कहा कि खेल ने हमेशा राजनीतिक तनाव को कम करने में अहम भूमिका निभाई है।

वसीम ने बयान में कहा, 'हमारा हमेशा से मानना रहा है कि खेल और राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए। इतिहास गवाह है कि खेल, विशेषकर क्रिकेट ने हमेशा लोगों और देशों के बीच खाई को पाटने में खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है।' उन्होंने कहा, 'सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट क्लब और स्थल में से एक का पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान और अन्य दिग्गज क्रिकेटरों की तस्वीर ढकना या हटाना बेहद अफसोसजनक कार्रवाई है।'

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों के साथ खड़े होते हुए पंजाब क्रिकेट बोर्ड ने मोहाली स्टेडियम के विभिन्न जगहों पर पाकिस्तान क्रिकेटरों की लगभग 15 तस्वीरें लगी हटा दी हैं। दोनों देशों के बीच इस मैदान में आखिरी मुकाबला 2011 विश्व कप के दौरान खेला गया था। इस सेमीफाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 29 रनों से धूल चटाई थी। त्यागी ने कहा कि जिन क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटाया गया है, उसमें पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हैं। उनके अलावा अफरीदी, जावेद मियादाद और वसीम अकरम शामिल हैं।

वहीं इससे पहले शनिवार को मुंबई स्थित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने भी आतंकी हमले का विरोध करते हुए इमरान खान का पोस्टर ढक दिया। साथ ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) ने सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिक्चर गैलरी से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटा दीं हैं। गैलरी से हटाई गई तस्वीरें इस बारे की साफ गवाह कि पाकिस्तान से आ रहे आतंक को जरा भी सहा नहीं जाएगा। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट लीग (PSL) का प्रसारण भारत में बंद कर दिया गया है जो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा झटका है। पीएसएल के भारत में प्रसारण के अधिकार रिलायंस आईएमजी के पास थे।

Story first published: Monday, February 18, 2019, 13:44 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+