For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गांगुली ने जताई भविष्य में भारतीय टीम का कोच बनने की इच्छा

नई दिल्ली। रवि शास्त्री एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बन चुके हैं। वह आखिरी बार इस पद की भूमिका निभाने जा रहे हैं, क्योंकि नियमों के मुताबकि 60 साल की उम्र में कोच पद हासिल नहीं किया जा सकता। शास्त्री अब 2021 तक टीम के कोच बने रहेंगे। लेकिन इसके बाद काैन शख्स कोच रहेगा, यह एक सवाल है। फिलहाल पूर्व कप्तान साैरव गांगुली ने 2 साल बाद आने वाले कोच पद के अगले चुनाव से पहले ही भारतीय टीम का कोच बनने की इच्छा जताई है।

गांगुली ने भविष्य में टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में इंडिया टुडे बताया है। गांगुली ने कहा कि अगर वह दो साल बाद टीम इंडिया के कोच बनते हैं तो उन्हें कप्तान विराट कोहली के साथ काम करने पर बहुत खुशी होगी।। उन्होने कहा, 'अगर दो साल बाद मैं टीम इंडिया का कोच बनता हूं तो मुझे विराट कोहली के साथ काम करने पर खुशी होगी।'

वहीं गांगुली ने शास्त्री को लेकर कहा कि अब उन्हें खुद को साबित करने के लिए बड़े टूर्नामेंट जितवाने होंगे। गांगुली ने कहा, 'शास्त्री को हेड कोच के तौर पर अपना चयन सही साबित करने के लिए टीम इंडिया को बड़े टूर्नामेंट जितवाने होंगे।' गांगुली ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसी को भी इतने लंबे समय तक टीम इंडिया की जिम्मेदारी मिली है। शास्त्री के पास दो टी-20 वर्ल्ड कप हैं और इस तरह के बड़े टूर्नामेंट में भारत को उन्हें जीत दिलाने की जरूरत है।'

उन्होंने कहा, 'शास्त्री को टीम इंडिया को बड़े टूर्नामेंट जितवाने होंगे। रवि को कुछ समय हो गया है, उन्होंने 5 साल पूरे कर लिए हैं। उन्हें 2 साल के लिए और एक्टेंशन मिला है। इसलिए मैं शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो भारत को आने वाले दो प्रमुख टूर्नामेंट में अगले दो साल में सभी जगह दिला सके।'

Story first published: Saturday, August 24, 2019, 15:03 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+