क्या वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा भारत, राजीव शुक्ला ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस ने आवाज उठाना शुरू कर दी है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध पूरी तरह से खत्म कर दिए जाएं। देश में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा देख पंजाब क्रिकेट ऐसोशिएसन ने मोहाली स्टेडियम से लगभग 15 पाकिस्तानी क्रिकेटरों की लगी तस्वीरें हटा दीं। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग(पीएएल) का भारत में प्रसारण होने पर भी रोक लगा दी गई। सोमवार को आईपीएल IPL के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने माहाैल बिगड़ता देख भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया।

पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेंगे
शुक्ला ने कहा कि जब तक कि सरकार हरी झंडी नहीं देगी, तब तक भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज होने भी कोई संभावना नहीं है। उन्होंने माना कि खेल की अवधारणा में विश्वास हर चीज से उपर है, लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि कोई आंतकवाद को बढ़ावा देता है तो स्पष्ट रूप से इसका खेल पर प्रभाव पड़ेगा। हम बहुत स्पष्ट हैं। जब तक सरकार हमे इशारा नहीं करती, हम पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेंगे।

वर्ल्ड कप मैच को लेकर बोली ये बात
शुक्ला ने कहा खेल इन सब चीजों से उपर होना चाहिए, लेकिन यदि कोई आंतक को प्रायोजित करता है तो यह खेल को प्रभावित करता है। मई में इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने को लेकर सवाल पूछने पर शुक्ला यह कहते हुए सवाल टाल दिया कि इस बार में मैं अभी कुछ नहीं कह सकता। वर्ल्ड कप अभी दूर है। हम देखेंगे कि क्या होता है, लेकिन उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन नहीं करना चाहिए। यह हम उन्हें पहले भी कह चुके हैं।
इमरान खान की तस्वीर हटाने पर बाैखलाया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, दिया ये बयान

फैंस उठा रहे हैं मैच ना होने की मांग
बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाना है। जिसमें 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है, लेकिन भारतीय फैंस की मांग है कि इस मुकाबले को रद्द कर दिया जाए। भारत को ऐसे देश के साथ नहीं खेलना चाहिए जो आतंक को बढ़ावा देकर हमारे देश में शांति भंग करने की सोच रहा हो। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अब बाैखलाता नजर आ रहा है। मोहाली स्टेडियम से इमरान खान की तस्वीर हटा दिए जाने के बाद पीसीबी का कहना है कि यह उचित नहीं है। पीसीबी अब इस मुद्दे को अगले महीने दुबई में होने वाली आईसीसी की बैठक दाैरान यह मुद्दा उठाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
