लक्ष्मण ने भारत के अलावा इस टीम को बताया विश्व कप 2019 जीतने का दावेदार
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के पूर्व महान दिग्गज खिलाड़ी आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को खिताब जीतने की प्रबल दावेदार टीम मान रहे हैं। वो इसलिए, क्योंकि पिछले कुछ लंबे समय से 'विराट सेना' हर जगह जीत का पंचम लहरा रही है। वहीं पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि भारत के अलावा एक और ऐसी टीम भी है जो खिताब जीतने में दम रखती है।

काैन है वो दूसरी टीम?
लक्ष्मण ने बुधवार को सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट की तैयारियों से पहले पत्रकारों से बातचीत के दाैरान कहा कि इंग्लैंड भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। लक्ष्मण ने कहा, 'भारतीय टीम सही समय पर फॉर्म में लौट रही है, जो कि काफी महत्वपूर्ण है। विश्व कप एक लंबा प्रारूप है, इसलिए अगर भारत को खिताब जीतना है तो प्रत्येक खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। मेरे लिए, भारत और इंग्लैंड प्रबल दावेदार के रूप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।'

भारत के प्रदर्शन पर की तारीफ
भारत ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से और न्यूजीलैंड को उनके घर में 4-1 से मात देकर इतिहास रचा है। 44 वर्षीय लक्ष्मण ने दोनों विदेशों पर भारतीय टीम के प्रदर्श की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि यह शानदार है। जिस तरह से वे खेले, उसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देना चाहूंगा।' पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'जिस तरह से वे ऑस्ट्रेलिया सीरीज से लेकर न्यूजीलैंड सीरीज तक खेले हैं। इसमें केवल एक या दो खिलाड़ियों का नहीं है बल्कि पूरी सभी का योगदान रहा है। इसलिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों का योगदान देखकर बहुत अच्छा लगा।'
अमित भंडारी पर हमला करने वाले क्रिकेटर पर DDCA ने लगाया आजीवन प्रतिबंध

क्यों दावेदार मानी जा रही है इंग्लैंड टीम
इस बार आईसीसी वर्ल्ड कप इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा जो 30 मई को शुरू होगा और 14 जुलाई को खत्म होगा। इंग्लैंड टीम को इसलिए दावेदार माना जा रहा है कि क्योंकि टूर्नामेंट उन्हीं की धरती पर होने वाला है। वहीं यह टीम कभी भी खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। जो रूट की कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया, जिसके कारण वह वनडे रैंकिंग में अभी भी 126 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। जबकि भारत 122 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

3 बार खिताब जीतने से भी चूकी
वहीं इंग्लैंड की किस्मत इतनी खराब है कि वह खिताब जीतने से 3 बार चूकी। 1979 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम अपनी ही धरती पर विंडीज के हाथों 92 रन से हारकर पहली बार खिताब जीतने से चूक गई थी। इसके बाद इंग्लैंड 1987 में दूसरी बार फाइनल में पहुंची लेकिन यहां भी आस्ट्रेलिया से हुए रोमांचक मैच में 7 रन से हार गई। फिर तीसरी बार 1992 में हुए टूर्नामेंट में पाकिस्तान के हाथों 22 रन से हारकर खिताब जीतने से दूर रह गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
