रोहित शर्मा ने शेयर की बेटी समायरा को गोद में रखकर सोते हुए तस्वीर, लिखा यह संदेश
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लंबे दौरे के टीम इंडिया वापस अपने देश लौट आई है और इसी के साथ टीम के प्रत्येक सदस्य को घर आने का सुखद अनुभव मिला है। लेकिन जिस खिलाड़ी के लिए घर पर आना बेहद खास था वह थे रोहित शर्मा। रोहित हाल में पिता बने हैं और एक ऑस्ट्रेलिया दौरे से बीच में वापस लौटकर अपनी नन्ही बेटी से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि उसके बाद रोहित को ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलने के लिए वापस लौटना पड़ा था।
लेकिन अब भारतीय टीम विश्व कप से पहले तक स्वदेश में ही रहेगी। भारत को सबसे पहले यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में हिस्सा लेना है और उसके बाद कंगारूओं के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी शिरकत करनी है। उसके बाद घरेलू टी-20 लीग आईपीएल में भारतीय खिलाड़ी व्यस्त रहेंगे और फिर शुरू हो जाएगा क्रिकेट का महाकुंभ विश्व कप। ऐसे में खिलाड़ियों के पास अपने परिवार को साथ रखने और उनके साथ यात्रा करने में कोई खास दिक्कत नहीं आएगी।
इसी बीच भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने घर वापसी को शानदार अनुभव बताते हुए अपनी बेटी के साथ एक फोटो पोस्ट की है। फोटो में रोहित बेटी के साथ आराम करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी नन्ही बेटी अपने पापा के पेट पर लेटी हुई सो रही है। बता दें कि रोहित ने विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इसके अलावा बतौर बल्लेबाज भी रोहित के बल्ले ने रन उगले थे। भारत ने कीवी दौरे पर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से और टी-20 सीरीज 1-2 से हारी थी। रोहित ने टी-20 सीरीज में 89 और वनडे सीरीज में 169 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
