Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC Women's ODI Ranking: स्मृति मंधाना टॉप पर बरकरार, जानिए कौन है किस स्थान पर

नई दिल्ली। आईसीसी ने वनडे महिला क्रिकेट रैंकिंग के ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने यहां अपनी बादशाहत कायम रखते हुए टॉप स्थान पर खुद को बनाए रखा है। वहीं, भारत की अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान मिताली राज पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। मंधाना के कुल 774 रेटिंग अंक है जबकि नंबर दो और तीन पर क्रमशः ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एलिस पेरी और मेग लैनिंग हैं।

इसके अलावा न्यूजीलैंड की खिलाड़ी एमी सेटर्थवेट नंबर चार पर विराजमान हैं और उनके बाद भारतीय कप्तान मिताली राज का नंबर आता है। अगर टॉप 20 खिलाड़ीयों की लिस्ट की बात की जाए तो उसमें दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर के रूप में अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है। दीप्ति जहां 17वें स्थान पर हैं तो वहीं टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर नंबर 19 पर हैं। वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर ने दो स्थानों की छलांग लगाते हुए खुद को अब 8वीं पॉजीशन पर पहुंचा दिया है।

गेंदबाजों की सूची की बात करें तो अनुभवी झूलन गोस्वामी तीसरे स्थान पर हैं और ये भारतीय महिला गेंदबाजी में टॉप पर हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट पहले और पाकिस्तान की सना मीर दूसरे पायदान पर है। शीर्ष 10 गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा और पूनम यादव भी है। दीप्ति नंबर 8 पर हैं जबकि पूनम 9वें स्थान पर है। बता दें कि दीप्ति ऑलराउंडर्स की सूची में भी नंबर तीन पर विराजमान हैं। वहीं टीम रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी हाल में ही अपना न्यूजीलैंड दौरा पूरा किया है जिसमें उनको वनडे सीरीज में जीत और टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Tuesday, February 19, 2019, 9:30 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+